पीपलखूंट: पीपलखूंट हाई लेवल कैनाल परियोजना पूर्णता की ओर, ₹2000 करोड़ की लागत से हजारों किसानों को मिलेगा सिंचाई का लाभ
प्रतापगढ़ जिले में करीब 2 हजार करोड़ रुपए की पीपलखूंट हाई लेवल कैनाल परियोजना अब पूर्णता की ओर है। निर्धारित 36 माह की निर्माण अवधि में परियोजना के प्रमुख कार्य पूरे किए जा चुके हैं। परियोजना से पीपलखूंट, धरियावद और सुहागपुरा क्षेत्र के 24 गांवों की 5 हजार 127 हेक्टेयर कृषि भूमि को सिंचाई सुविधा मिलने का रास्ता साफ होगा। वहीं प्रतापगढ़ समेत उदयपुर, राजसमंद औ