बाप: पुलिस चौकी आऊ में किया पौधारोपण, भोजासर थानाधिकारी रहे मौजूद
Bap, Jodhpur | Jul 15, 2024 हरियालो राजस्थान के तहत पुलिस चौकी आऊ में पौधारोपण किया गया। भोजासर थानाधिकारी दलपत सिंह, हेड कांस्टेबल गिरधारी सिंह, आऊ सरपंच दिनेश कुमार मेघवाल, भामाशाह राजेश सारण ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। इस दौरान सरपंच दिनेश कुमार ने कहा की जिस तरह इंसान के लिए जल जरूरी है, वैसे ही पेड़ पौधे जरूरी है। पेड़ हमें ऑक्सीजन देते हैं।