बाप: फलोदी में स्थित एक नशा मुक्ति केन्द्र में चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार
Bap, Jodhpur | Jul 12, 2024 जिला पुलिस अधीक्षक फलौदी पूजा अवाना ने बताया कि जिले भर मे संपति संबंधी अपराधों में फरार चल रहे अपराधियों की धरपकड़ हेतु चलाये जा रहे अभियान के तहत थाना फलोदी ने मुलजिम श्रवणकुमार विश्नोई निवासी विष्णुनगर लोहावट को गिरफ्तार कर वारदात का खुलासा करने में सफलता प्राप्त की है।