धमदाहा: एसडीएम ने अधिकारियों के साथ सहयोग शिविर की तैयारियों का लिया जायजा, दिए आवश्यक निर्देश
धमदाहा :- धमदाहा प्रखंड के इटहरी पंचायत में आयोजित होने वाले सहयोग शिविर की तैयारियों का सोमवार को धमदाहा एसडीएम अनुपम ने अधिकारियों के साथ जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने शिविर स्थल पर पहुंचकर विभिन्न व्यवस्थाओं की जानकारी ली तथा तैयारियों को लेकर संबंधित पदाधिकारियों और कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।