किसानों ने फसल बीमा और मुआवजे की मांग को लेकर किया प्रदर्शन, सीएम के नाम सौंपा ज्ञापन
झालावाड़ जिले में आंदोलनरत किसानों के समर्थन में भारतीय किसान संघ ने प्रतापगढ़, अरनोद और दलोट तहसीलों में प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री के नाम संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा। किसानों ने प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना की लंबित राशि और मुआवजा जल्द खातों में जारी करने की मांग की। ज्ञापन में माही डेम का पानी लिफ्ट कैनाल से जिले के अंतिम छोर तक पहुंचाने तथा घोड़ा रोज़ और नीलगाय से फसलों को हो रहे नुकसान का स्थायी समाधान करने की भी मांग उठाई गई। संगठन ने चेतावनी दी कि मांगें नहीं मानी गईं तो चरणबद्ध आंदोलन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा।
#Pratapgarh #KisanAndolan #BhartiyaKisanSangh #CropInsurance #PMFBY