पीपलखूंट: रेणंदा करंट हादसे में 2 मृतकों का पीएम कर शव परिजनों को सौंपा गया, मंत्री हेमंत मीणा और विधायक नानालाल निनामा ने की मुलाकात
प्रतापगढ़। जिले के रेणंदा गांव में तेज हवा के चलते टेंट उड़कर बिजली लाइन के संपर्क में आ गया, जिससे करंट फैलने से बड़ा हादसा हो गया। हादसे में 16 लोग घायल हुए, जिनमें से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि 14 घायलों का जिला अस्पताल में उपचार जारी है। हादसे के बाद गुरुवार को राजस्व मंत्री हेमंत मीणा और घाटोल विधायक नानालाल निनामा जिला अस्पताल पहुंचे। दोनों ने भर्ती