पेण्ड्रा: अमरपुर में पिता की डांट से क्षुब्ध होकर 13 वर्षीय बालक ने लगाई फांसी, गांव में पसरा मातम
पेंड्रा अमरपुर गांव से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां पिता की डांट से नाराज होकर एक 13 वर्षीय बालक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई है। बुधवार दोपहर 2 बजे जानकारी के अनुसार, अमरपुर निवासी समर सिंह पोरते (13 वर्ष), पिता बुधराम सिंह पोरते को कल शाम उसके पिता ने किसी बात पर डांट दिया था।