अंबाह: शक्कर के स्टॉक पर प्रशासन की नजर, राजस्व और खाद्य विभाग की टीम ने सुरेश राठी गोदाम में मिला 975 क्विंटल स्टॉक
Ambah, Morena | Sep 9, 2026 अंबाह। शक्कर की बढ़ती कीमतों को देखते हुए कलेक्टर लोकेश कुमार जांगिड़ के निर्देश पर बुधवार शाम एसडीएम प्रतिज्ञा शर्मा की निगरानी में राजस्व एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने सुरेश राठी के गोदाम व दुकानों का निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार, पटवारी सहित खाद्य विभाग की टीम ने 975 क्विंटल शक्कर का स्टॉक दर्ज कर पंचनामा व प्रतिवेदन तैयार किया।