सुनेल: झालावाड़ में अवैध खनन का विरोध करने पर युवक पर हुआ हमला, चार लोगों के खिलाफ दर्ज हुआ केस
झालावाड़। सुनेल थाना क्षेत्र के हेमड़ा गांव में चारागाह भूमि पर अवैध खनन का विरोध करना युवक को भारी पड़ गया। शुक्रवार सुबह 10:30 बजे सैलून की दुकान पर सेविंग करा रहे प्रधान सिंह पर आधा दर्जन लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। हमले में उसके हाथ, पैर, सिर व घुटनों में गंभीर चोटें आईं।