गोरखपुर: प्रेम संबंध के नाम पर ठगी, प्यार का झांसा देकर मां के गहने बिकवाने वाला युवक गिरफ्तार
गोरखपुर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र में प्रेम संबंध का झांसा देकर युवती से उसकी मां के गहने मंगवाकर बेच देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार महिला संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस अधीक्षक नगर के मार्गदर्शन और क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में कार्रवाई की गई