कोल: सड़क हादसे में मृत दरोगा को पुलिस लाइन में दी गई शोक सलामी, DIG/SSP ने अर्थी को दिया कंधा
Koil, Aligarh | Oct 6, 2025 थाना टप्पल में तैनात दरोगा राहुल चौधरी की सड़क हादसे में मौत हो गई। दरोगा राहुल चौधरी खाना खाने के लिए दुकान से दही लेने के बाद वापस थाने लौट रहे थे। अलीगढ़ पलवल हाईवे पर तेज रफ्तार कार सवारों ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी जिसमें उनकी मौत हो गई। सोमवार को डीआईजी प्रभाकर चौधरी और एसएसपी नीरज जादौन सहित अन्य अधिकारियों व पुलिस लाइन में शोक सलामी दी।