भरनो: कृषि विज्ञान केंद्र ने ब्लॉक चौक में 52 किसानों को सरसों और सूरजमुखी के बीज वितरित किए
Bharno, Gumla | Nov 18, 2024 कृषि विज्ञान केंद्र(गुमला) के तत्वाधान में ब्लॉक चौक भरनो स्थित एफपीओ भरनो के माध्यम से भरनो प्रखण्ड के कुल 52 किसानो के बीच सरसों और सूरजमुखी के बीज का वितरण किया गया।एफपीओ देवी चरण गोप ने बताया कि प्रखण्ड के समसेरा गाँव के किसानों को दस एकड़ के हिसाब से सूरजमुखी और 25 एकड़ के हिसाब से पबेया और डाड़केसा के किसानों के बीच सरसों का बीज का निःशुल्क वितरण किया।