भरनो: भरनो प्रखंड और अरमई स्कूल में नेहरू जयंती पर कार्यक्रम आयोजित
Bharno, Gumla | Nov 14, 2024 प्लस टू हाई स्कूल भरनो व अरमई स्कूल के प्रांगण में गुरुवार को पंडित जवाहरलाल नेहरू के जन्म दिन के अवसर पर बाल दिवसः कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का सुभारम्भ नेहरू जी की तस्बीर पर माल्यार्पण कर किया गया। कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों द्वारा उनकी जीवनी से संबंधित गीत संगीत की प्रस्तुति की और कविता पढ़कर सुनाया।वही सामुहिक नृत्य भी किया।