भरनो: मिशन चौक के पास बाइक सवार दो लोग गिरकर हुए घायल, एक रिजर्व पर
Bharno, Gumla | Nov 17, 2024 भरनो प्रखंड क्षेत्र में एनएच 23 भरनो के मिशन चौक के पास बाईक पर सवार 2 युवक गिरकर घायल हो गए। पेट्रोलिंग पर निकली पुलिस ने दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया जहां प्राथमिक उपचार के बाद 1 युवक को रिम्स रेफर किया गया।घायलों में गुमला चेटर निवासी निशांत उरांव 20 वर्ष एवं रावेल एक्का 25 वर्ष शामिल हैं।वहीं इसके बाद पुलिस पूरे मामले की छानबीन में जुट गई।