पातेपुर: पातेपुर नगर पंचायत कार्यालय परिसर में हल्की बारिश में जलजमाव, नाले बंद, पंपसेट से पानी निकालने में जुटे कर्मी
जिले में सोमवार की देर रात हुई झमाझम बारिश ने पातेपुर नगर पंचायत के नाला उड़ाही का पोल खोल दिया। प्रखंड मुख्यालय के पश्चिमी गेट के पास नाला बंद होने के कारण नगर पंचायत कार्यालय परिसर में ही जलजमाव की समस्या उत्पन्न हो गई। मंगलवार की सुबह 9 बजे कर्मियों ने कार्यालय पहुंचते ही पंपसेट की मदद से पानी की निकासी करने में जुट गए। यह स्थिति बाजार में कई जगहों पर है।