गोरखपुर: पुलिस ऑफिस और पुलिस लाइन में आला अधिकारियों ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
भारत के पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न से सम्मानित अटल बिहारी वाजपेई के जन्मदिवस के मौके पर पुलिस लाइन और पुलिस ऑफिस में उनके चित्र पर माल्या अर्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई। एसपी नॉर्थ जितेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने पुलिस ऑफिस में उन्हें श्रद्धांजलि दी और उन्हें याद किया गया। पुलिस लाइन में एसपी सिटी अभिनव त्यागी ने प्रधानमंत्री को श्रद्धांजलि दी।