गोरखपुर: राजघाट थाना क्षेत्र की चकरा अव्वल और अमूरतानी में कच्ची शराब के अड्डों पर आबकारी विभाग ने की छापेमारी
आबकारी निरीक्षक क्षेत्र- 02,एस.एन.वर्मा व क्षेत्र -07, सुधीर कुमार द्वारा मय स्टाफ अवैध कच्ची शराब के विभिन्न संदिग्ध स्थलों पर दबिश दी गयी। दबिश के दौरान ग्राम-चकराअयुअल व अमरुतानी थाना- राजघाट में 40लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद कर, 02अभियोग आबकारी अधिनियम की धारा 60 के अन्तर्गत पंजीकृत किया गया।