गोरखपुर: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर जिला महिला अस्पताल में सांसद ने किया फल वितरण
गोरखपुर सदर सांसद रवि किशन शुक्ला ने पूर्व प्रधानमंत्री व भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेई की जन्मशताब्दी के मौके पर आज जिला महिला अस्पताल पहुंचकर अस्पताल में भर्ती मरीज को फल वितरण किया। हॉस्पिटल कार्यक्रम में मुख्य चिकित्सा अधिकारी आशुतोष कुमार दुबे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक मौजूद रहे। सांसद ने नवजात शिशु और उनकी माता से मुलाकात की और उन्हें अपना आशीर्वाद भी दिया।