मुख्यमंत्री मोहन यादव से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने भोपाल स्थित मुख्यमंत्री निवास में सौजन्य भेंट की। मंगलवार दोपहर करीब 1 बजे इस अवसर पर दोनों नेताओं के बीच प्रदेश में कृषि विकास, किसान कल्याण योजनाओं और ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई।