बैरसिया: भोपाल में गोमांस मिलने पर विरोध, शीतलदास की बगिया में प्रदर्शन
भोपाल में गोमांस मिलने के प्रकरण को लेकर विरोध और आक्रोश, शीतलदास की बगिया में किया गया विरोध प्रदर्शन। आपको बता दें कि गोमांस मिलने के प्रकरण को लेकर विरोध और आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। रविवार दोपहर करीब 1 बजे को शीतलदास की बगिया में आयोजित धार्मिक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान प्रदर्शन और तेज हो गया।