सिंगरौली: सिंगरौली में स्रोत पर पृथक्करण अभियान हेतु चलाया गया कैंपेन, सूखा गीला कचरा अलग कर देने हेतु वार्ड स्तर पर की गई अपील
संचालनालय, नगरीय प्रशासन विभाग भोपाल द्वारा माह फरवरी हेतु स्वच्छता गतिविधियों हेतु कैलेंडर जारी किया गया है जिसके पहले कैंपेन का आयोजन शहर में किया गया। जिसका थीम स्रोत पर पृथक्करण अभियान था। उपायुक्त सत्यम मिश्रा के निर्देश पर शहर के सभी जोन में मीट मंडी, सब्जी मंडी, फल मंडी में स्रोत पर पृथक्करण हेतु डेमो के माध्यम से नागरिकों को जागरूक किया गया।