सिंगरौली: धरसड़ा में न्यायालय के आदेश के बाद जिला प्रशासन सहित भारी पुलिस बल की मौजूदगी में हटाया गया अतिक्रमण
बरगवां थाना क्षेत्र के ग्राम धरसड़ा में कुछ लोगों ने ग्राम धरसड़ा में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जा कर लिया था। अब इसी मामले में फरियादी दादेराम वैश्य की रिट पिटीशन पर उच्च न्यायालय ने संज्ञान लेते हुए कार्यवाही का आदेश जारी किया है। इसके परिपालन में आज एसडीएम चितरंगी माइकल तिर्की, तहसीलदार दुधमनिया सारिका परस्ते, तहसीलदार चितरंगी ऋषि नारायण समेत बरगवां निरीक्षक विद्या वारिधि तिवारी, गोरबी चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक भिपेन्द्र पाठक भारी पुलिस बल के साथ ग्राम धरसड़ा पहुंचे। जहां बुलडोजर से अवैध अतिक्रमण को गिरा दिया गया है।