सिंगरौली: कचनी पुल के पास एक बोलेरो वाहन अनियंत्रित होकर पलटा, चालक को आई मामूली चोटें
कचनी पुल की तरफ से एक बोलेरो वाहन परिवहन कर रहा था कि कचनी पुल के पास पहुंचते ही चालक से वाहन का नियंत्रण बिगड़ गया और वह अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया हालांकि वाहन की गति धीमी होने के कारण चालक को मामूली चोटें आई हैं। वहीं स्थानीय लोगों ने हादसे को देखा तो मौके पर पहुंचकर चालक को वाहन से बाहर निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया है जहां उसका उपचार चल रहा है।