सिंगरौली: जीआरएस बर्खास्त, दो हितग्राही गिरफ्तार
प्रधानमंत्री आवास योजना में मनरेगा में फर्जीवाड़ा करने का मामला
जनपद पंचायत चितरंगी के ग्राम पंचायत पोड़ी तृतीय में प्रधानमंत्री आवास योजना एवं मनरेगा की राशि में फर्जीवाड़ा कर अपने परिवार के चहेतों को लाभ पहुंचाने के आरोप में जनपद पंचायत सीईओ के जांच प्रतिवेदन के आधार पर पीएम आवास योजना की राशि की गवन करने वाले दो हितग्राहियों के विरूद्ध जहां बरगवां थाने में मामला पंजीबद्ध हुआ। वही रोजगार सहायक को जिला पंचायत सीईओ ने बर्खास्त कर दिया है। रोजगार सहायक से 18 लाख 72 हजार रूपये रिकवरी भी थोपी गई है।