सिंगरौली: खाखन नदी पर हाईवे निर्माणाधीन पुलिया पर हुआ बस और बल्कर वाहन से हादसा, बाल बाल बच्चे सभी यात्री
जिले के जियावान थाना क्षेत्र अंतर्गत खाखन नदी पर निर्माणाधीन हाईवे की पुलिया पर यात्रियों से भरी बस और बल्कर वाहन में एक हादसा देखने को मिला है मिली जानकारी के अनुसार एक यात्री बस जो सीधी से सिंगरौली की ओर आ रही थी और उसी के विपरीत दिशा से बल्कर वाहन जा रहा था जहां खाखन नदी के पुराने पुल पर बल्कर वाहन और बस के बीच साइड से टक्कर हो गई बताया जा रहा है कि पुल काफी सकरा है जिसके कारण यह टक्कर हुई है फिलहाल इस टक्कर से बल्कर वाहन और बस दोनों क्षतिग्रस्त हुए हैं लेकिन बस में सवार सभी यात्री सकुशल सुरक्षित बताए जा रहे हैं।