बरहट: चौहानगढ़ में एक युवक ने दूसरे युवक पर घात लगाकर किया हमला, पुलिस मामले की जांच में जुटी
Barhat, Jamui | Sep 30, 2024 मलयपुर थाना क्षेत्र के चौहान गढ़ में पहले से घात लगाए रात्रि 10 बजे के आसपास एक युवक ने दूसरे युवक के सर पर रड से हमला कर घायल कर दिया। जिसे परिजनों द्वारा इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। घायल की पहचान स्थानीय थाना क्षेत्र के चौहानगढ़ निवासी सन्नी कुमार राव के रूप में हुई है।