बरहट: बरहट में मां के डांटने पर एक इंटर की छात्रा दुपट्टा से फंदा लगाकर की आत्महत्या
Barhat, Jamui | Sep 21, 2024 बरहट थाना क्षेत्र अंतर्गत बरहट में शुक्रवार की देर शाम मां के डांट से नाराज होकर एक इंटर के छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जिसे परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। वहीं घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने बरहट थाने की पुलिस को दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुचीं और फंदे से झूलती छात्रा को नीचे उतारकर उसे पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया।