बरहट: कियूल नदी के खैरमा घाट में डूबे बिजली मिस्त्री की शव SDRF ने ड्रोन के जरिए किया बरामद
Barhat, Jamui | Sep 18, 2024 मलयपुर थाना क्षेत्र के खैरमा घाट में मंगलवार की शाम 33 हजार वोल्ट की बिजली तार की मरम्मत करने के दौरान नदी में डूबे बिजली मिस्त्री विवेक कुमार यादव का शव SDRF के द्वारा ड्रोन के जरिए नदी से खोज कर निकाला गया। जिसे देखने के लिए स्थानीय लोगों की भी जमा हो गई। परिजन के अनुसार मृतक बिजली मिस्त्री जमुई के संजय भालोटिया नामक ठेकेदार के पास एक साल से काम करता था।