ज्ञानपुर: ज्ञानपुर में अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने पार्टी कार्यालय में लगाई प्रदर्शनी
पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जन्म शताब्दी के अवसर पर भाजपा द्वारा जिला कार्यालय में विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई, जिसका उद्घाटन जिला पंचायत अध्यक्ष अनिरुद्ध त्रिपाठी ने किया। जिलाध्यक्ष दीपक मिश्रा ने बताया कि भाजपा सरकार को जनता का पूर्ण समर्थन मिल रहा है।