पीरो: पीरो के जनता दरबार में पहुंचे 7 में से 2 मामलों का ऑन-द-स्पॉट निपटारा, बाकी पर कार्रवाई तेज
Piro, Bhojpur | Aug 1, 2026 आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान के उद्देश्य से शनिवार को पीरो अंचल कार्यालय में जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार की अध्यक्षता अंचल अधिकारी रवीश कुमार ने की, जहां विभिन्न गांवों से पहुंचे लोगों ने भूमि विवाद, दाखिल-खारिज, अतिक्रमण एवं राजस्व से जुड़े मामलों को लेकर अपनी शिकायतें दर्ज कराईं।