भीलवाड़ा: इंसाफ मांगने पहुंचे युवक से थाने में अभद्रता, 'डूबकर मर जा' कहकर 151 में किया बंद, एसपी से कार्रवाई की मांग
न्याय की भीख मांगने गए एक पीड़ित युवक के साथ पुलिस अधिकारी और पुलिसकर्मियों द्वारा न केवल अभद्र व्यवहार किया गया, बल्कि उसे मानसिक रूप से इस कदर प्रताड़ित किया गया कि यहां तक कह दिया कि कहीं डूबकर मर जा। इतना ही नहीं, खाकी के रौब में पुलिस ने पीड़ित को ही धारा 151 के तहत झूठे मामले में सलाखों के पीछे धकेल दिया।