बंजरिया: जनेरवा पड़कुहिया से पुलिस ने एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेजा
बंजरिया पुलिस जनेरवा पड़कुहिया से एक प्राथमिकी अभियुक्त को गिरफ्तार कर शुक्रवार न्यायिक हिरासत में भेज दी। थानाध्यक्ष अमित कुमार ने बताया कि गिरफ्तार अभियुक्त जनेरवा पड़कुहिया का शेख मुस्लिम है। जिस पर उसके रिश्तेदार एक महिला ने कांड संख्या 253/26 के तहत स्थानीय थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई थी। जिस पर कारवाई करते हुए दरोगा खुशबू कुमारी ने तत्काल गिरफ्तार की।