गिरिडीह: कोल्डिहा पेट्रोल पंप के नीचे अज्ञात व्यक्ति बेहोश मिला, पुलिस ने अस्पताल पहुंचाया
कोल्डिहा पेट्रोल पंप के नीचे शनिवार सुबह 5 बजे अज्ञात व्यक्ति के बेहोशी की हालत में मिलने से आसपास सनसनी फैला गई।घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। जिसके बाद पुलिस पहुंची और बेहोश व्यक्ति को उठाकर इसे सदर अस्पताल पहुंचाया।बताया गया कि व्यक्ति के शरीर पर कपड़ा नहीं था। फिलहाल सदर अस्पताल में में इसका इलाज चल रहा है।