सोहागपुर: पांडवनगर हनुमान घाट में बुजुर्ग के मौत के बाद समाजसेवियों के द्वारा किया गया अंतिम संस्कार
जिला मुख्यालय में स्थित पुट्टी बाड़ा में एक बुजुर्ग की मौत का मामला प्रकाश में आया है। स्थानीय लोगों की सूचना के बाद समाजसेवियों ने बुजुर्ग का अंतिम संस्कार किया है। जानकरी देते हुए समाजसेवी ने शुक्रवार को बताया है कि उनको सूचना प्राप्त हुई कि एक बुजुर्ग दंपत्ति पुट्टी बाड़ा में एक झोपड़ी में निवास करते है,जिनमें बुजुर्ग पुरूष की मौत हो गई।