सोहागपुर: क्रांति चौक के पास कीचड़ में फंसी गाय, नंदी गौ सेवकों ने भारी मशक्कत के बाद निकाला बाहर
युवाम आईटीआई के पास कीचड़ में एक गाय फंस गई और वह निकलने में असर्मथ रही। शुक्रवार को नंदी गौ सेवा के गौ सेवकों को सूचना प्राप्त हुई कि एक गाय जो कि दो दिन से कीचड़ में फंसी हुई और निकल नहीं पा रही है। सूचना प्राप्त होते ही नंदी गौ सेवा के गौ सेवकों की टीम ने मौके स्थल पर पहुंचकर घटों की मशक्कत के बाद कीचड़ में फंसी गाय को नगर पालिका की वाहन से बाहर निकाला है।