सोहागपुर: कमिश्नर कार्यालय के सभागार में पेयजल व्यवस्था की संभागीय समीक्षा बैठक हुई आयोजित
जिला मुख्यालय में स्थित कमिश्नर कार्यालय के सभागार में गुरुवार को कमिश्नर बीएस जामोद के उपस्थिति में पेयजल व्यवस्था के संभागीय समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में कमिश्नर ने संभाग के सभी मुख्य नगरपालिका अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि वे नागरिको को शुद्ध एवं स्वच्छ पेयजल प्राथमिकता के साथ मुहैया कराएं।