सोहागपुर: नगर के केसरवानी भवन में केसरवानी वैश्य नगर सभा की बैठक हुई आयोजित
जिला मुख्यालय के पांडवनगर में स्थित केसरवानी भवन में गुरुवार को केसरवानी वैश्य नगर सभा की बैठक आयोजित की गई। बैठक में आगामी कार्यक्रमों को लेकर उपस्थित पदाधिकारियों एवं सदस्यों से चर्चा की गई। चर्चा में सर्व समिति से निर्णय लिया गया है कि युवक युवती वैवाहिक परिचय सम्मेलन भव्य एवं ऐतिहासिक रूप से आगामी 26 मई को आयोजित किया जाएगा।