सोहागपुर: गांधी स्टेडियम सहित अन्य जगहों पर कमिश्नर के निर्देश पर ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण में खिलाड़ियों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
नगर के गांधी स्टेडियम सहित अन्य जगहों पर कमिश्नर के निर्देश के बाद गुरुवार को ग्रीष्मकालीन प्रशिक्षण में खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इस प्रशिक्षण में खिलाड़ियों का उत्साह भी देखा जा रहा है। विराट मार्शल आर्ट के संचालक प्रमोद विश्वकर्मा ने गुरुवार को जानकारी देते हुये बताया की विराट मार्शल आर्ट्स में चार खेलो का शिविर संचालन किया जा रहा है।