नागौर: खींवसर विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन पत्रों की समीक्षा, 13 नामांकन पत्र सही और 2 खारिज हुए
Nagaur, Nagaur | Oct 29, 2024 नागौर जिले के खींवसर विधानसभा उपचुनाव को लेकर मंगलवार को नामांकन पत्रों की समीक्षा जिला निर्वाचन अधिकारी अरुण कुमार पुरोहित की अध्यक्षता में की गई। इस दौरान नामांकन पत्र समीक्षा में 13 नामांकन पत्र सही पाये गए और दो नामांकन एक सवाई सिंह चौधरी व धर्मपाल का नाम पत्र खारिज किया गया।