नागौर: नागौर में आज से शुरू हुई पान मैथी की आवक, पहले दिन 151 रुपये प्रति किलो बिकी
Nagaur, Nagaur | Oct 30, 2024 नागौर जिले की प्रसिद्ध पानी मैथी की आवक आज मंगलवार से शुरू हो चुकी है। इस दौरान आज पहले दिन पान मैथी की आवक से व्यापारियों में काफी खुशी देखने को मिली। जहां पहले दिन पान मैथी 151 रूपए प्रति किलो के हिसाब से बिकी है। किसानों का कहना है कि अब धीरे धीरे पान मैथी की आवक लगातार दिनों दिन बढ़ती जायेगी ।