नागौर: गोगलाव के निकट सड़क पर खड़ी गाय से टकराई बाइक, हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से हुआ घायल
Nagaur, Nagaur | Oct 29, 2024 नागौर के गोगलाव के निकट मंगलवार को सड़क पर खड़ी गाय से एक बाइक सवार टकरा गया। हादसे में बाइक सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल युवक को निजी वाहन की मदद से नागौर अस्पताल लाया गया। जहां उसका प्राथमिक उपचार किया गया।