नागौर: नागौर जिले में आज धनतेरस का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया, बाजार में लगी भारी भीड़
Nagaur, Nagaur | Oct 29, 2024 नागौर जिले भर में आज मंगलवार को धनतेरस का पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान बाजारो में सुबह से लेकर शाम तक लोगों की भारी भीड़ लगी रही। वहीं धनतेरस के पर्व को लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा को लेकर जगह जगह पुलिस के जवान तैनात किए गए। वहीं लोगों ने भी आज मंगलवार को धनतेरस के अवसर पर खुब खरीदारी करी।