नागौर: खींवसर विधानसभा उपचुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन और बीएसएफ के जवानों ने खींवसर विधानसभा क्षेत्र में निकाला फ्लैग मार्च
Nagaur, Nagaur | Oct 29, 2024 नागौर जिले के खींवसर विधानसभा में होने वाले विधानसभा उपचुनाव को लेकर पुलिस प्रशासन व बीएसएफ के जवानों ने मंगलवार को ग्रामीण क्षेत्रों में फ्लैग मार्च निकालकर 13 नवंबर को होने वाले मतदान के दौरान आमजन से शांति व्यवस्था बनाए रखने की अपील की। इस दौरान बड़ी संख्या में पुलिस के जवान व बीएसएफ के जवान मौजूद रहे।