मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद ने ग्राम गुनखेड़ की स्वसहायता समुहो की बहनो के संयुक्त तत्वाधान मे आज गुनखेड के हनुमान मंदिर में कार्यक्रम का आयोजन किया गया।कार्यक्रम का शुभारंभ ग्राम के मुख्य मार्ग पर ग्राम की महिलाओं द्वारा सिर पर कलश रखकर,मांगलिक वेशभूषा में वाद्य यंत्रों के साथ कलशयात्रा निकाली कलशयात्रा का समापन ग्राम के हनुमान मंदिर में किया गया।