बासोदा: निशुल्क नेत्र शिविर: 75 मरीजों की जाँच, 35 ऑपरेशन के लिए चयनित
गंजबासौदा मे नागरिक सेवा समिति एवं सिंधी समाज के संयुक्त तत्वाधान में सोमवार दोपहर करीब 2 बजे हितकारिणी धर्मशाला में एक विशाल निशुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। सेवा सदन नेत्र चिकित्सालय, बैरागढ़ के सहयोग से आयोजित इस शिविर में गुजराती परिवार (विशाल पटेल एवं स्नेहल पटेल) ने अपने दिवंगत परिजनों की स्मृति में विशेष सहयोग प्रदान किया। समिति ने इस दौरान