बांसवाड़ा: काकरा गांव में मत्स्याखेट प्रतिबंध का उल्लंघन करते हुए आरोपी को अवैध मछली परिवहन के आरोप में गिरफ्तार किया गया
सदर थाना क्षेत्र के काकरा गांव में अवैध रूप से मछलियां अपने कब्जे में रखने और उनका परिवहन करने का एक मामला सामने आया है। पुलिस ने अवैध रूप से मछलियों का परिवहन करते हुए आरोपी महेश पुत्र सुरज चरपोटा निवासी काकरा को रंगे हाथ धर-दबोचा और उसे गिरफ्तार कर लिया है।