Public App Logo
Jansamasya
News
Bjp
National
Police
Bihar
बिहार
India
कांग्रेस
बीजेपी
भाजपा
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Up
Rajasthan
Bollywood
Patna
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
Cm
Pmmodi
Rahulgandhi
यूपी
कानपुर
Uttarpradesh
Haryana
image
image
image

चंबल के अवैध रेत कारोबार पर प्रहार, 10 लाख की रेत मिट्टी में मिलाई मध्यप्रदेश मुरैना पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देश पर जिले में अवैध रेत परिवहन, उत्खनन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरायछौला पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक दीपाली चन्दौरिया के मार्गदर्शन में बुधवार को ग्राम मृगपुरा में अवैध रूप से भंडारित रेत के खिलाफ कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम ने ग्राम मृगपुरा में दबिश देकर करीब 500 ट्रॉली (लगभग 1000 घनमीटर) रेत अवैध रूप से भंडारित पाई। इसके बाद पुलिस एवं वन विभाग की टीम ने 1 जेसीबी और 2 लोडर की मदद से करीब 10 लाख रुपये मूल्य की इस रेत को मिट्टी में मिलाकर नष्ट कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चंबल नदी क्षेत्र में अवैध रेत खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Hardoi, Hardoi | Jun 17, 2026

MORE NEWS

#citynews24live #followforfollowback #rammandirayodhya #LootCase UP Police

#citynews24live #followforfollowback #rammandirayodhya #LootCase UP Police

Hardoi, Hardoi | Jun 18, 2026

फिरोजाबाद के नगर निगम वार्ड 29 के नगला पानसहाय का बताया जाता है वीडियो जिसमें एक ई रिक्शा में बैठी महिलायें गिरी कारण बताया कि कच्ची सड़क है और वाहन फंस कर गिर जाते है वीडियो बनाने को लोग मजबूर है ताकि नगर निगम सुन ले लेकिन फिरोजाबाद का नगर निगम कुंभकर्ण की नींद सोया हुआ है उसे इन गरीबो की मजबूरियां नहीं दिखाई देती

फिरोजाबाद के नगर निगम वार्ड 29 के नगला पानसहाय का बताया जाता है वीडियो जिसमें एक ई रिक्शा में बैठी महिलायें गिरी कारण बताया कि कच्ची सड़क है और वाहन फंस कर गिर जाते है वीडियो बनाने को लोग मजबूर है ताकि नगर निगम सुन ले लेकिन फिरोजाबाद का नगर निगम कुंभकर्ण की नींद सोया हुआ है उसे इन गरीबो की मजबूरियां नहीं दिखाई देती

Hardoi, Hardoi | Jun 17, 2026

हरदोई गैंगस्टर आरोपी कुलदीप अग्रवाल उर्फ़ गुड्डू की 33.96 लाख की संपत्ति कुर्क

हरदोई में गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की 33.96 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क, देहात पुलिस ने प्लॉट और टोयोटा इनोवा पर की कार्रवाई, एसपी के निर्देश पर चला अभियान

हरदोई में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक आरोपी की करीब 33.96 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के नाम दर्ज एक प्लॉट और टोयोटा इनोवा कार को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्क किया। कार्रवाई के बाद अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है।

पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्तों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 16 जून 2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस ने थाना कोतवाली शहर में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में नामजद आरोपी कुलदीप अग्रवाल उर्फ गुड्डू कुमार अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई की।

पुलिस के अनुसार आरोपी कुलदीप अग्रवाल उर्फ गुड्डू कुमार अग्रवाल निवासी विश्राम भवन, रेलवेगंज, थाना कोतवाली शहर, हरदोई ने आपराधिक गतिविधियों के जरिए अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की थी। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में उसकी संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया।

कुर्क की गई संपत्तियों में थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के बेहटी चौराहा स्थित लगभग 1800 वर्ग फीट क्षेत्रफल के चार प्लॉट शामिल हैं। इन प्लॉटों की अनुमानित कीमत 13 लाख 96 हजार 350 रुपये बताई गई है। इसके अलावा आरोपी की टोयोटा इनोवा कार संख्या यूपी-32-एनएक्स-8111, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है, को भी कुर्क कर लिया गया। दोनों संपत्तियों की कुल अनुमानित कीमत 33 लाख 96 हजार 350 रुपये आंकी गई है।

पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ कोतवाली शहर थाने में हत्या के प्रयास, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है।

कुर्की की कार्रवाई नायब तहसीलदार हरदोई सदर देवेंद्र नाथ, लेखपाल अजय कुमार श्रीवास्तव तथा कोतवाली देहात पुलिस टीम की मौजूदगी में संपन्न कराई गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध से अर्जित संपत्ति के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा

हरदोई गैंगस्टर आरोपी कुलदीप अग्रवाल उर्फ़ गुड्डू की 33.96 लाख की संपत्ति कुर्क हरदोई में गैंगस्टर एक्ट के आरोपी की 33.96 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क, देहात पुलिस ने प्लॉट और टोयोटा इनोवा पर की कार्रवाई, एसपी के निर्देश पर चला अभियान हरदोई में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली देहात पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट के एक आरोपी की करीब 33.96 लाख रुपये की संपत्ति कुर्क कर बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपी के नाम दर्ज एक प्लॉट और टोयोटा इनोवा कार को गैंगस्टर एक्ट की धारा 14(1) के तहत कुर्क किया। कार्रवाई के बाद अपराधियों में हड़कंप मचा हुआ है। पुलिस अधीक्षक हरदोई के निर्देश पर अपराध नियंत्रण और गैंगस्टर एक्ट के अभियुक्तों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में 16 जून 2026 को थाना कोतवाली देहात पुलिस ने थाना कोतवाली शहर में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मुकदमे में नामजद आरोपी कुलदीप अग्रवाल उर्फ गुड्डू कुमार अग्रवाल के खिलाफ कार्रवाई की। पुलिस के अनुसार आरोपी कुलदीप अग्रवाल उर्फ गुड्डू कुमार अग्रवाल निवासी विश्राम भवन, रेलवेगंज, थाना कोतवाली शहर, हरदोई ने आपराधिक गतिविधियों के जरिए अवैध रूप से संपत्ति अर्जित की थी। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश के अनुपालन में उसकी संपत्तियों को गैंगस्टर एक्ट के तहत कुर्क किया गया। कुर्क की गई संपत्तियों में थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के बेहटी चौराहा स्थित लगभग 1800 वर्ग फीट क्षेत्रफल के चार प्लॉट शामिल हैं। इन प्लॉटों की अनुमानित कीमत 13 लाख 96 हजार 350 रुपये बताई गई है। इसके अलावा आरोपी की टोयोटा इनोवा कार संख्या यूपी-32-एनएक्स-8111, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 20 लाख रुपये है, को भी कुर्क कर लिया गया। दोनों संपत्तियों की कुल अनुमानित कीमत 33 लाख 96 हजार 350 रुपये आंकी गई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक आरोपी के खिलाफ कोतवाली शहर थाने में हत्या के प्रयास, मारपीट और अन्य गंभीर धाराओं में कई मुकदमे दर्ज हैं। उसके विरुद्ध गैंगस्टर एक्ट के तहत भी कार्रवाई की जा चुकी है। कुर्की की कार्रवाई नायब तहसीलदार हरदोई सदर देवेंद्र नाथ, लेखपाल अजय कुमार श्रीवास्तव तथा कोतवाली देहात पुलिस टीम की मौजूदगी में संपन्न कराई गई। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अपराध से अर्जित संपत्ति के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी और किसी भी अपराधी को बख्शा नहीं जाएगा

Hardoi, Hardoi | Jun 17, 2026

परियल में बालू खनन की आड़ में इस तरह मचाई गई मिट्टी की लूट

शाहाबाद तहसील के परियल गांव में नदी के किनारे परमीशन के साथ बालू का खनन हो रहा है लेकिन यह वीडियो पर्याप्त है कि बालू खनन की आड़ में किस तरह से मिट्टी का खनन करके और डंपरों में भरकर जरूरतमंदों को मिट्टी सप्लाई की जा रही है। यह वीडियो सिर्फ एक बानगी है दिनभर और रात भर इसी तरह से मिट्टी का काम अलग हुआ और बालू का काम अलग हुआ। परियल में एसडीएम कांड होने से पहले का यह वीडियो है। यह वीडियो एक बानगी है कि किस तरह से नदी के किनारे परमीशन की बालू की आड़ में मिट्टी खनन का गोरख धंधा किया गया। लाखों रुपए की मिट्टी का जरूरतमंदों से सौदा किया गया और उन्हें ऊंचे दामों पर बिक्री कर दी गई जबकि नियम यह है कि नदी पर मिट्टी खोदकर बालू तो निकाली जाएगी लेकिन मिट्टी नहीं भरी जा सकती। लेकिन यह वीडियो प्रशासन के मुंह पर एक तमाचा है और प्रशासन की मिली भगत को भी सिद्ध करता है। इतने बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन दिनदहाड़े हो रहा है, डंपरों में भरा जा रहा है और प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। इसका मतलब तहसील प्रशासन पूरी तरह से मिट्टी के इस कारोबार में अपरोक्ष रूप से शामिल रहा है। यह वीडियो इस बात का सबूत है कि यहां बालू की आड़ में धड़ल्ले से मिट्टी का खनन भी किया गया और जिससे लाखों रुपए की कमाई करके लाखों रुपए के राजस्व का चूना लगाया गया।

(कमेंट करके बताएं क्या बालू की आड़ में मिट्टी का खनन बाजिव है)

परियल में बालू खनन की आड़ में इस तरह मचाई गई मिट्टी की लूट शाहाबाद तहसील के परियल गांव में नदी के किनारे परमीशन के साथ बालू का खनन हो रहा है लेकिन यह वीडियो पर्याप्त है कि बालू खनन की आड़ में किस तरह से मिट्टी का खनन करके और डंपरों में भरकर जरूरतमंदों को मिट्टी सप्लाई की जा रही है। यह वीडियो सिर्फ एक बानगी है दिनभर और रात भर इसी तरह से मिट्टी का काम अलग हुआ और बालू का काम अलग हुआ। परियल में एसडीएम कांड होने से पहले का यह वीडियो है। यह वीडियो एक बानगी है कि किस तरह से नदी के किनारे परमीशन की बालू की आड़ में मिट्टी खनन का गोरख धंधा किया गया। लाखों रुपए की मिट्टी का जरूरतमंदों से सौदा किया गया और उन्हें ऊंचे दामों पर बिक्री कर दी गई जबकि नियम यह है कि नदी पर मिट्टी खोदकर बालू तो निकाली जाएगी लेकिन मिट्टी नहीं भरी जा सकती। लेकिन यह वीडियो प्रशासन के मुंह पर एक तमाचा है और प्रशासन की मिली भगत को भी सिद्ध करता है। इतने बड़े पैमाने पर मिट्टी का खनन दिनदहाड़े हो रहा है, डंपरों में भरा जा रहा है और प्रशासन को इसकी भनक तक नहीं लगी। इसका मतलब तहसील प्रशासन पूरी तरह से मिट्टी के इस कारोबार में अपरोक्ष रूप से शामिल रहा है। यह वीडियो इस बात का सबूत है कि यहां बालू की आड़ में धड़ल्ले से मिट्टी का खनन भी किया गया और जिससे लाखों रुपए की कमाई करके लाखों रुपए के राजस्व का चूना लगाया गया। (कमेंट करके बताएं क्या बालू की आड़ में मिट्टी का खनन बाजिव है)

Hardoi, Hardoi | Jun 17, 2026

चंबल के अवैध रेत कारोबार पर प्रहार, 10 लाख की रेत मिट्टी में मिलाई मध्यप्रदेश मुरैना पुलिस अधीक्षक धर्मराज मीना के निर्देश पर जिले में अवैध रेत परिवहन, उत्खनन और भंडारण के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सरायछौला पुलिस एवं वन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है।अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुरेन्द्र पाल सिंह डावर के निर्देशन एवं नगर पुलिस अधीक्षक दीपाली चन्दौरिया के मार्गदर्शन में बुधवार को ग्राम मृगपुरा में अवैध रूप से भंडारित रेत के खिलाफ कार्रवाई की गई। संयुक्त टीम ने ग्राम मृगपुरा में दबिश देकर करीब 500 ट्रॉली (लगभग 1000 घनमीटर) रेत अवैध रूप से भंडारित पाई। इसके बाद पुलिस एवं वन विभाग की टीम ने 1 जेसीबी और 2 लोडर की मदद से करीब 10 लाख रुपये मूल्य की इस रेत को मिट्टी में मिलाकर नष्ट कर दिया। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि चंबल नदी क्षेत्र में अवैध रेत खनन, परिवहन और भंडारण के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा तथा ऐसे मामलों में सख्त कार्रवाई की जाएगी। - Hardoi News