नीम का थाना: नीमकाथाना में किसानों के धरने को समर्थन देने पहुंचे कॉमरेड अमराराम कुंभाराम लिफ्ट परियोजना को धरातल पर लाने की रखी मांग
नीमकाथाना मे यमुना नहर के पानी की मांग को लेकर 23 वें दिन भी किसानों का धरना जारी रहा, धरने को विभिन्न संगठनों ने अपना समर्थन दिया पूर्व विधायक अमरा राम चौधरी ने कहा कि शेखावाटी के किसानों के लिए कुम्भाराम लिफ्ट नहर योजना के माध्यम से पेयजल के लिए जो 7800 करोड़ की योजना स्वीकृत कि थी। जिसके लिए पूर्ववर्ती सरकार ने ही योजना की सभी शर्ते पूरी करते हुए बनाई थी