शिवपुरी नगर: शादी के बहाने ले गए, मगरौनी पुल के पास मिला शव; डबरा की प्रियंका ने शिवपुरी कलेक्टर से न्याय की गुहार लगाई
ग्वालियर जिले के डबरा की रहने वाली एक महिला ने अपने पति की संदिग्ध मौत के मामले में उचित कार्रवाई न होने पर आज मंगलवार की दोपहर साढ़े 12 बजे शिवपुरी जिला मुख्यालय पहुंचकर न्याय की गुहार लगाई है। पीड़िता प्रियंका जाटव, पत्नी स्वर्गीय गुलशन जाटव, ने कलेक्टर को शिकायती पत्र सौंपते हुए आरोप लगाया कि उसके पति की हत्या की गई है,लेकिन पुलिस कार्यवाही नहीं कर रही है