गोवर्धन: गोवर्धन श्मशान घाट के रास्ते पर अवैध कब्जा, अंतिम सफर में अतिक्रमण बना बाधा, शवयात्रा ले जाना बना आफत
गोवर्धन कस्बे के डीग रोड स्थित मैदारकुंड के पास क्षत्रिय समाज की श्मशान भूमि तक जाने वाले रास्ते पर अवैध कब्जे का मामला सामने आया है। समाज के लोगों का आरोप है कि अंतिम सफर जैसे संवेदनशील कार्य के लिए बने रास्ते को भी भू-माफियाओं ने नहीं बख्शा, जिससे अंतिम संस्कार के समय परिजनों को भारी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है।